छोटे बच्चे की देखभाल करना हर माँ के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। दादी माँ के अनुभव और आज के स्मार्ट जुगाड़ से माँ और बच्चे दोनों का जीवन आसान बनता है:
1. बच्चे को दवाई पिलाने का स्मार्ट जुगाड़
छोटे बच्चे को ड्रॉपर से दवाई देते समय जीभ के बीच में डालने के बजाय गाल के अंदर की तरफ धीरे से बूंदें डालें, इससे बच्चा दवाई बाहर नहीं थूकेगा।
2. बच्चे के पेट में गैस के लिए हींग का उपाय
1 चम्मच गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग घोलकर बच्चे की नाभि के चारों ओर गोलाकार हल्के हाथों से लगाएं।


